गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी.शर्मा विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा पहुंचे जहां चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने अपने सभी वरिष्ठ,युवा कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजनों के साथ निज ग्राम एवम निज निवास सहित बीनागंज में भव्य स्वागत किया

Feb 8, 2024 - 21:54
Feb 8, 2024 - 21:55
 0  810
गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी.शर्मा विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा पहुंचे जहां चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने अपने सभी वरिष्ठ,युवा  कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजनों के साथ निज ग्राम एवम निज निवास सहित बीनागंज में भव्य स्वागत किया

गुना (आरएनआई) गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी.शर्मा विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा पहुंचे जहां चाचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने अपने सभी वरिष्ठ,युवा  कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजनों के साथ निज ग्राम एवम निज निवास सहित बीनागंज में भव्य स्वागत किया । तदोपरांत प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ के ग्राम आवन में रहा I आपको बता दे की इस अभियान में मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। कार्यक्रम के संदर्भ में प्रियंका पैंची ने बताया की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान में शामिल होगा देशभर के लगभग सभी गांवों में जाकर भाजपा कार्यकर्ता एक दिन का समय व्यतीत करेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि गांव में जो समस्याएं हैं, वहां जाकर लोगों की समस्याओं के बारे में जानना एवम उनके निराकरण हेतु त्वरित रूप से प्रयास करना । साथ ही आम जनता से मिलकर मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी देंना। साथ ही पार्टी की जो गतिविधियां हैं। बूथ कमेटी, स्वच्छता अभियान, बूथों को किस तरह से मजबूत करने पर विचार, वरिष्ठजनों से मुलाकात करना l गांव चलो अभियान के तहत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विगत 10 वर्षों में देश में जो विकास कार्य हुए हैं, उन सभी कल्याणकारी योजनाओं को लेकर के जन-जन तक जाएंगे। गरीब कल्याण के कार्यक्रम, युवा उत्थान के कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण, किसानों के विकास और उत्थान देश की सुरक्षा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य जो इन 10 वर्षों में हुआ है। सभी कार्यक्रमों को लेकर के भाजपा कार्यकर्ता, संगठन के पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रवास के लिए जायेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211