जिले के नवागत पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल ने लिया चार्ज

Dec 9, 2023 - 20:00
Dec 9, 2023 - 20:02
 0  486
जिले के नवागत पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल ने लिया चार्ज

हाथरस-9 दिसंबर। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा आज पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस के पद का चार्ज ग्रहण कर लिया गया है।                        
ेइस दौरान पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जनपद की पृष्ठभूमि की बारे में जानकारी की गई तथा जनपद में प्रचलित अभियानों को सख्ती से पालन हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
नवागत पुलिस कप्तान निपुण अग्रवाल द्वारा अपना पदभार ग्रहण करने के उपरांत मीडिया से भी मुलाकात की गई और मीडिया से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि अपराधों पर सख्ती के साथ अंकुश लगाया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय व  उसकी मदद करना पुलिस की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि अवैध कार्य करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और फरियादी की प्राथमिकता के आधार पर सुनवायी की जाएगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211