भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला

राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कल्याण बनर्जी ने किया देश की 140 करोड़ जनता का अपमान:धर्मेंद्र सिकरवार।

Dec 21, 2023 - 18:12
Dec 21, 2023 - 18:13
 0  5.6k
भाजपा के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जलाया टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला

गुना (आरएनआई) कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने जिस तरह से संसद में हंगामा किया, और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मखौल उड़ाया गया, यह सिर्फ राज्यसभा के सभापति का अपमान नहीं है, बल्कि यह देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है।

यह विदेशों में बसे लाखों भारतीयों का भी अपमान है और इस घटना से पूरा देश आंदोलित है। अपने इस शर्मनाक कृत्य के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से मांफी मांगनी चाहिए।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने हनुमान चौराहे पर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के पुतला दहन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर एकत्रित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और सोनिया गांधी व राहुल गांधी  के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हनुमान चौराहा पर टी एम सी सांसद का पुतला दहन किया।

 इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित कर कांग्रेस और टी एम सी सांसद की घोर निन्दा की। श्री सिकरवार ने कहा कि उपराष्ट्रपति जी के अपमान की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में भले ही इंडी गठबंधन के नेता भी शामिल रहे हों, लेकिन कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। उप राष्ट्रपति जी की मिमिक्री भले ही टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की हो, जो कैमरे के सामने एक महिला विधायक के गाल खींचकर अभद्रता करने में संकोच नहीं करते। लेकिन अपने ठहाकों और तालियों से उत्साहवर्धन करने वाले अन्य दलों के सांसद भी इसमें सहभागी रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कल्याण बनर्जी को समझाने की बजाय उनका वीडियो बनाकर उनका उत्साह बढ़ाने का काम किया है।

इसलिए इस घटना के लिए जितने दोषी कल्याण बनर्जी और इंडी गठबंधन के सदस्य हैं, उतने ही दोषी कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भी हैं। इसलिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपनी इस करतूत के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 
 
श्री सिकरवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वोट की राजनीति को देखते हुए पिछड़ा वर्ग की हितैषी होने का ढोंग करती है। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी के हितों की बात की थी, लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का सम्मान नहीं करती। उसके खाने के दांत और हैं, दिखाने के और हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी अभी तक झूठ, छल, कपट की राजनीति करते रहे हैं, लेकिन अब ओबीसी का अपमान करना भी उनके राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो गया है। जिस तरह से राहुल गांधी और उनके साथियों ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ का अपमान किया है, वह सिर्फ उनका अपमान नहीं, बल्कि देश के संवैधानिक पद का अपमान है, जाट समुदाय का अपमान है और समूचे पिछड़ा वर्ग का अपमान है। राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं को उनकी इस करतूत के लिए देश की 140 करोड़ जनता कभी माफ नहीं करेगी। इसी प्रकार प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में पार्टी पदाधिकारियों ने कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया।  इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता गण जन प्रतिनिधि सहित जिला पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा व नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211