भाजपा के बमौरी विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिसोदिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कल

Oct 24, 2023 - 19:30
Oct 24, 2023 - 19:31
 0  459

गुना। भारतीय जनता पार्टी के बमौरी विधानसभा के प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन बुधवार  को शाम पाँच बजे होगा।गुना में रिलायंस पेट्रोल पम्प के समीप एसपी टावर में चुनाव गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से बनाये गये कार्यालय का शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादव,मैनपुरी उत्तरप्रदेश से आये विधानसभा प्रभारी प्रदीप चौहान,ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में होगा।कार्यक्रम में भाजपा संगठन द्वारा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता,सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0