भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचकर पार्टी को एक पौधे से बटवृक्ष बनाया है-पंचायत मंत्री

चाँचोड़ा में पार्टी का स्थापना कार्यक्रम संपन्न

Apr 6, 2023 - 18:48
Apr 6, 2023 - 18:48
 0  4.5k
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचकर पार्टी को एक पौधे से बटवृक्ष बनाया है-पंचायत मंत्री
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचकर पार्टी को एक पौधे से बटवृक्ष बनाया है-पंचायत मंत्री

चाचौड़ा-गुना। आज भारतीय जनता पार्टी ने जो विशाल रूप धारण किया है उसे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचकर एक पौधे से बटवृक्ष बनाया है।
प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया आज भारतीय जनता पार्टी के ४४ वीं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुना ज़िले के चाँचोड़ा मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बात कही।उन्होंने कहा कि भाजपा एक समय जहां सिर्फ़ दो लोक सभा सीटें थीं वो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और लगभग पूरे देश में पार्टी का जनाधार है इसका पूरा श्रेय पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने शुरू से ही कड़ी मेहनत और निष्ठा से आज पार्टी को यहाँ तक पहुँचाया है।आज पार्टी के ४३ वें स्थापना दिवस पर आज हम उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने एक छोटे से पौधे से पार्टी को विशाल बटवृक्ष का रूप दिया है और वो आज हमारे बीच नहीं हैं।उन्होंने कहा कांग्रेस ने एक नारा दिया था ‘ग़रीबी हटाओ’पर ग़रीबी तो नहीं हटी पर गरीब हट गए,परंतु जब भाजपा आयी तो अंत्योदय की भावना से अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचने लगा और गरीब भी समृद्ध होने लगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती ममता मीना,पूर्व आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नाटानी,मंडल अध्यक्ष प्रदुमन मीना,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश मीना सहित पार्टी के चाँचोड़ा बीनगंज क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर गुना ज़िले के चाँचोड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत कोलारस के पचास से ज़्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया जी ने सरपंच डाल चंद मोंगिया सहित सभी को अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस दौरान चाँचोड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना भी उपस्थित रहीं।
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फिर साधा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा।कहा जब कांग्रेस का विभाजन हुआ तो उन्होंने इंदिरा जी को भी छोड़ दिया था और उर्स कांग्रेस में ही रह गये थे,तब स्वअर्जुन सिंह जी ने उन्हें कांग्रेस ई की सदस्यता दिलाई थी तो क्या उन्होंने  सौदा करके कांग्रेस ई जॉइन की थी ।हम पर अनर्गल आरोप लगाते है कि हम बिक गए हमने सौदा किया,तो क्या उनके छोटे भाई ने भी बिक कर भाजपा की सदस्यता ली थी,और फिर कांग्रेस में वापस आये तो सौदा करके वापस आगए।
पंचायत मंत्री दिग्विजय सिंह का गढ़ माने जाने वाले चाँचोड़ा बीनगंज क्षेत्र में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे,बता दें दिग्गी राजा के भाई लक्ष्मण सिंह यहाँ के विधायक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211