श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की बैठक संपन्न, 11 अक्टूबर को निकाली जाएगी शिव बारात शोभा यात्रा

Sep 25, 2023 - 13:11
 0  162
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की बैठक संपन्न,  11 अक्टूबर को निकाली जाएगी शिव बारात शोभा यात्रा

शाहाबाद, हरदोई। श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की दूसरी आवश्यक बैठक चौक स्थित सिद्ध भोले बाबा मंदिर पर संपन्न हुई। इस बैठक में 11 अक्टूबर को शिव बारात शोभा यात्रा निकालने का सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया। बैठक में आर्थिक सहयोग की चर्चा के बाद सभी ने एक राय होकर 11 अक्टूबर से रामलीला प्रारंभ करने का निर्णय लिया। 11 अक्टूबर की रात्रि 8:00 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से शिव बारात शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता ने बताया इस बार क्षेत्र वासियों के मनोरंजन के लिए जनपद बस्ती के जलेबी गंज के मशहूर आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की इस बार की रामलीला दर्शकों को काफी पसंद आएगी। इसके अतिरिक्त राम बारात और भारत मिलाप शोभा यात्रा की संख्या बढ़ाने और मनोरंजन पूर्ण झांकियों के साथ निकाले जाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में राजेश वर्मा, बासु वर्मा, ज्ञानेंद्र अवस्थी, आलोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, योगेश गुप्ता, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211