राष्ट्र सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी पर मनाया स्थापना दिवस, राष्ट्र, समाज, संस्कृति एवं धर्म के लिए कार्य कर रहा संघ- महावीर

Oct 24, 2023 - 21:12
Oct 24, 2023 - 22:04
 0  162
राष्ट्र सेवा में समर्पित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयदशमी पर मनाया स्थापना दिवस, राष्ट्र, समाज, संस्कृति एवं धर्म के लिए कार्य कर रहा संघ- महावीर

हाथरस-24 अक्टूबर। संघ राष्ट्र, समाज, संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिये कार्य कर रहा है। संघ में ऊंच, नीच, जाति पाति, द्वेषभाव की कोई जगह नही है। संघ ने सभी वर्गों को साथ लेकर समाज निर्माण का कार्य किया है। यही कारण है कि संघ के कार्यो की समूचे विश्व मंे भूरि- भूरि प्रशंसा हो रही है।  विश्व मे भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिये हमें बुराईयों को त्याग कर सम्पूर्ण समाज को मिलकर आगे बढ़ना होगा तभी भारत पुनः विश्व गुरू बनेगा।                  
उक्त बातें आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ब्रज प्रांत के शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर ने बागला इंटर कॉलेज में आयोजित विजयदशमी उत्सव को सम्बोधित करते हुये कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने संघ के संस्थापक एवं सरसंघचालक केशवराव बलिराम हेडगेवार, पूज्य गुरूजी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके उपरांत अतिथियों ने शस्त्र पूजन किया।  
मुख्य वक्ता ब्रज प्रान्त के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर ने कार्यक्रम में  स्वयंसेवकों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि संगठन में ही शक्ति है। जो शक्तिशाली होगा वही विश्व पर राज करेगा। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने भी वनवासी, गिरवासी के संग अन्य समाज के लोगों को संगठित कर रावण का वध किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की पावन भूमि है। वीरों ने भारत माता की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछाबर कर दिया। यहां पिता ने धर्म रक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिये अपने पुत्रों को भी बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि समाज और धर्म का काम करने वाला हमेशा महान बनता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार में विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्र प्रेम था। अँगेजांे ने  हिन्दूओं को जातियों के माध्यम से विभाजित करने का कार्य किया । हेडगेवार हिन्दू समाज के बिखराव से चिंतित थे।    उन्होंने सन 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर हिन्दू समाज को संगठित एवं संरक्षित करने का संकल्प लिया । उनकी प्रेरणा से संघ निरन्तर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है और राष्ट्र, समाज, संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिये कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ में ऊंच नीच ,जाति पाति, द्वेषभाव की कोई जगह नही है। संघ ने सभी वर्गों को साथ लेकर समाज निर्माण का कार्य किया है। यही कारण है कि संघ कार्यो की समूचे विश्व में भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है। विश्व मे भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिये हमें मिलकर आगे बढ़ना है। उन्होंने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुये कहा कि विजयदशमी के इस उत्सव पर हम सभी समाज विरोधी बुराईयों को खत्म कर राष्ट्र को मजबूत बनाने का संकल्प लें।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीशचंद्र वाष्र्णेय अपना वालों ने की तथा संचालन नगर कार्यवाह भानु ने किया। सह नगर कार्यवाह टिंकू राना ने सभी का आभार व्यक्त किया।  
इस अवसर पर जिला प्रचारक मुनेंद्र, नगर प्रचारक अनमोल, जिला सह संघचालक डॉ. यू. एस. गौड़, नगर संघचालक दुर्गेश गुप्ता, सह नगर संघचालक डॉ. पी.पी. सिंह आदि सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211