श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लखनऊ जिला इकाई घोषित, विवेक कुमार अध्यक्ष व गिरजा शंकर महामंत्री नियुक्त

Feb 22, 2024 - 22:34
Feb 22, 2024 - 22:34
 0  729
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की लखनऊ जिला इकाई घोषित, विवेक कुमार अध्यक्ष व गिरजा शंकर महामंत्री नियुक्त

लखनऊ (आरएनआई) लखनऊ शहर के हजरतगंज स्थित कसमंडा हाउस में आयोजित बैठक में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नई लखनऊ जिला इकाई का गठन किया गया। बैठक में मौजूद यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजेश त्रिवेदी एवं महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने लखनऊ जिला इकाई की घोषणा करते हुए विवेक कुमार को अध्यक्ष, गिरजा शंकर तिवारी को महामंत्री, अतुल तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन सिंह, अर्जुन तिवारी, रोहित श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, मनीष कुमार तिवारी, संजय कुमार यादव को मंत्री, कुमारी शुभी को कोषाध्यक्ष तथा नवनीत सिंह गौतम को प्रवक्ता नियुक्त किया। इनके साथ ही शिशिर श्याम शर्मा, आकिब मेराज खान, आलोक प्रताप सिंह, सागर कुमार, जीशान खान, सत्य प्रकाश शुभम को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। बैठक को प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजेश त्रिवेदी, महामंत्री रमेश शंकर पांडेय, प्रवक्ता राकेश कश्यप, जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, महामंत्री गिरजा शंकर तिवारी, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, वी. के. सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211