हरदोई में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी

Jan 2, 2024 - 19:45
Jan 2, 2024 - 19:47
 0  378
हरदोई में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं : जिलाधिकारी

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि वर्तमान में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल को लेकर फैलाई जा रही किसी अफवाह पर जनपदवासी धयान न दें। जनपद में पेट्रोल व डीजल आदि की कोई कमी नहीं है। आवश्यक वस्तुओं यथा दूध, सब्जी आदि की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी आवश्यक वस्तु कि आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी। सभी सम्बंधित अधिकारियों को व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा दूध, सब्जी व खाद्यान्न आदि की जनपद में कोई कमी नही है। आवश्यक वस्तुओं की कमी सम्बन्धी किसी अफवाह पर ध्यान न दें।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)