जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का गोवर्धन चेयरमैन ने किया स्वागत

May 12, 2025 - 18:19
May 12, 2025 - 18:23
 0  81
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का गोवर्धन चेयरमैन ने किया स्वागत

मथुरा (आरएनआई) प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पैदल गिरिराज सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिए यहां पहुंचे थे। जब वे जतीपुरा से होकर पुन: परिक्रमा लगाते हुए गोवर्धन वापस लौट रहे थे तो गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमति प्रभा देवी शर्मा ने अपने निवास पर उनका भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

रविवार रात उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मांट विधायक राजेश चौधरी सहित गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में गोवर्धन चेयरमैन के आवास पर चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा व संदीप कौशिक ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  का दुपट्टा ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा से धार्मिक नगरी के विकास पर चर्चा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

इस अवसर पर मांट विधायक राजेश चौधरी, वृन्दावन के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता मुकेश गौतम, नीमगांव प्रधान जुगल पटेल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी, भाजपा नेता सुशील अग्रवाल, विष्णु सैनी, आदि साथ थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0