डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवन संघर्ष पुस्तक का हुआ विमोचन

May 13, 2025 - 18:46
May 13, 2025 - 18:49
 0  81
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवन संघर्ष पुस्तक का हुआ विमोचन

मथुरा (आरएनआई) तहसील क्षेत्र के भीम नगर में बुद्ध पूर्णिमा पर कवि स्थानीय निवासी कवि स्व.  रामसिंह द्वारा डॉ. भीमराव अांबेडकर के जीवन चरित्र पर संगीत मय लिखी पुस्तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जीवन संघर्ष के अष्ट भाग का विमोचन कार्यक्रम उनके सुपुत्र प्रकाश वीर सिंह सुमन के द्वारा उनकी स्मृति में कराया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध भगवान को पुष्प अर्पित कर और बाबा सहाब भीमराव अंबेडकर  की तस्वीर पर फूल माला पहना कर किया गया।  इस अवसर पर गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष लम्बरदार व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित खेम चंद शर्मा व  पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल द्वारा पुस्तक विमोचन का किया गया।

पूर्व पंचायत सदस्य प्रकाशवीर सिंह सुमन ने बताया कि उनके पिताजी की हार्दिक इच्छा थी कि मेरी पुस्तक जरूर छपे और लोग डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में जाने। कई गांवों की सरदारी ने प्रकाश वीर सुमन व उनके भाई का फेंटा बांधकर जोरदार स्वागत किया। प्रकाश वीर ने सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर रवि कुमार वर्मा ,अशोक कुमार ,राम अचल मौर्य  पूर्व  ब्लाक प्रमुख बाबूलाल , चंद्रपाल सिंह अध्यक्ष उम्मीद की किरण, लाखनसिंह , राजेंद्रसिंह रोहतानसिंह, शिवकुमार , रमेश, विनोद कुमार डोमपुरा , रोहतास सिंह नैनू , सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0