सरकारी भूमि को लेकर आपस में भिड़े भाजपाइ चले लात-घूंसे हुई फायरिंग, तोड़ी कार

May 15, 2025 - 18:58
May 15, 2025 - 19:06
 0  216

मथुरा (आरएनआई) सरकारी भूमि को लेकर भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य के बीच हुई कहासुनी ने बुधवार शाम तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले। जान बचाने के लिए सदर मंडल अध्यक्ष भागे तो दूसरे गुट ने उनकी गाड़ी लाठी-डंडों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दियाफायरिंग होना भी बताया जा रहा है। विवाद को देख दुकानों के शटर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दोनों गुटों के कार्यकर्ता मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू में कर दी है।

जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर चौकी स्थित रामनगर के पीछे एक शिव मंदिर है, जो काफी समय से क्षतिग्रस्त था। उस मंदिर का जीर्णोद्धार रामनगर के लोग सामूहिक रूप से करा रहे हैं। उस मंदिर के समीप नगर निगम की कुछ भूमि खाली पड़ी है। इस पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। 

इसी भूमि को लेकर भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर के बेटे जिला पंचायत सदस्य बलदेव पीयूष धनगर के बीच तनाव चल रहा है। 

बुधवार सुबह नगर निगम का एक कर्मचारी भूमि की सफाई करने आया था। इसे लोकेश निषाद ने रुकवाकर सफाई कर्मी को भगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। 

शाम साढ़े चार बजे भाजपा सदर मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद गाड़ी से कुछ लोगों के साथ लेकर लक्ष्मीनगर के प्रतापनगर में भाजपा नेता व डीसीएफ चेयरमैन के प्रतिनिधि पीयूष धनगर के पास आए। यहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गई। 

देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। फायरिंग होना भी बताया गया। बवाल को देख आसपास के लोगों ने दुकानें बंद करके घरों में घुस गए। मंडल अध्यक्ष जान बचाने को भागे। उनकी गाड़ी तोड़ दी गई।

जमुनापार थाना प्रभारी अजय किशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों गुटों के हमलावर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट में तीन लोग चोटिल हुए हैं। किसी पक्ष की ओर से कोई प्रार्थना-पत्र नहीं मिला है।

वर्जन 


हमारा आपसी झगड़ा हुआ था। भाजपा नेता पीयूष ने मेरी गाड़ी तोड़ी है। हमने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।

-लोकेश निषाद, सदर मंडल अध्यक्ष, भाजपा

वर्जन 

सदर मंडल अध्यक्ष निगम की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। सुपरवाइजर ने मना किया। इसको लेकर उन्होंने हमारे आफिस आकर उसके साथ मारपीट की। बेटे पीयूष ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की। मंडल अध्यक्ष गाड़ी में हथियार लेकर आए थे। हमने थाने में तहरीर दी है।

-निरंजन सिंह, चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0