अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है: सभापति

Mar 6, 2024 - 17:13
Mar 6, 2024 - 17:28
 0  432
अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है: सभापति

अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है: सभापति

हरदोई (आरएनआई)आज केन सोसाइटीज नेहरू पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद के  सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासित रहना चाहिए। अनुशासन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। सभापति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। गुब्बारे उड़ाकर उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, प्रधानाचार्य कौशलेन्द्र कुमार सिंह, कॉलेज के शिक्षक गण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)