अयोध्या में प्रभु श्री राम की स्थापना हेतु कलश अक्षत लेकर भृमण कर रहे रथ का हुआ जोरदार स्वागत

Dec 20, 2023 - 18:23
Dec 20, 2023 - 18:23
 0  351
अयोध्या में प्रभु श्री राम की स्थापना हेतु कलश अक्षत लेकर भृमण कर रहे रथ का हुआ जोरदार स्वागत

कछौना-हरदोई (आरएनआई) सैकड़ो वर्षों से चल रहे विवाद को न्यायालय की दृढ़ इच्छा शक्ति से समाधान के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम की स्थापना हेतु पूरे विश्व के जनमानस काफी उत्साह हैं। पूरे विश्व को दर्शन लाभ हेतु कलश अक्षत लेकर रथ भ्रमण कर रहा है। इस रथ का बुधवार को ग्राम गौसगंज में जोरदार स्वागत कर पूजा अर्चना की गई। पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। जनमानस में भक्ति भावना का संचार दौड़ गया। सबके राम हैं। राम जी का जीवन एक आदर्श रहा। राम नाम सुमिरन से मनुष्य के कष्ट दूर हो जाते हैं। विद्यालय के छात्रों ने हनुमान चालीसा पाठ, राम स्तुति का गायन कर वातावरण भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर विधायक रामपाल वर्मा, नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज, मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता रवीश कुमार उर्फ टिंकू, राष्ट्रीय स्वयं संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, बजरंग दल, विद्या भारती, भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सामाजिक संगठन रुद्र प्रताप सिंह, सुशांत सिंह, दिनेश शुक्ला, डॉक्टर प्रत्यूष कुमार, डॉक्टर आनंद कुमार, अध्यक्ष आयुष पटेल, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, ग्राम प्रधान अशोक सिंह, अर्चित शुक्ला, देवी शंकर शुक्ला, सत्यम सिंह, अजय शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, विजय सिंह, शिवम मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मा कुमार सिंह, विधायक मीडिया प्रभारी अनुज गुप्ता, युवा मोर्चा अर्जित वर्मा, मयंक सिंह, सेवानिवृत शिक्षक बाबूराम कनौजिया, क्रांतिवीर सिंह उर्फ रैना, डॉक्टर सोनू पाठक, ग्राम प्रधान राजेश कुमार सिंह, गोविंद सिंह फौजी, डॉक्टर गितेश कुमार, जगदंबा मिश्रा, विदुर कुमार, जिला संगठन मंत्री विवेक अग्निहोत्री, मदन राठौर, सुभाष कुशवाहा, जिला मंत्री अजय शुक्ला आदि प्रबुद्धजनों ने जोरदार स्वागत कर रथ की पूजा अर्चना की।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211