आप ने जारी की गुजरात में स्टार प्रचारक की सूची

स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है। 

Apr 16, 2024 - 16:26
 0  891
आप ने जारी की गुजरात में स्टार प्रचारक की सूची

नई दिल्ली (आरएनआई) आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को गुजरात में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में कई नाम हैरान करने वाले हैं। मसलन लिस्ट में सबसे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम है। इसके अलावा उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी नाम है। स्टार प्रचारक की लिस्ट में मनीष सिसोदिया का नाम है जो करीब बीते एक साल से जेल में बंद हैं। इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सतेंद्र जैन का भी नाम है। 

आम आदमी पार्टी को इंडिया गठबंधन के तरह गुजरात की 26 लोकसभा सीट में से भरूच और भावनगर की दो सीटें मिली हैं। बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार मैदान पर हैं। आप ने भरूच से चैतर वसावा और भावनगर से उमेश मकवाना को उम्मीदवार घोषित किया है। गुजरात में सभी सीटों पर सात मई को मतदान होंगे। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से पार्टी में अचानक से सुनीता केजरीवाल की भूमिका बेहद अहम हो गई है। वो इन दिनों केजरीवाल द्वारा जेल से जारी संदेश को भी पढ़ती हुई नजर आती हैं। रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आयोजित रैली में भी वह संबोधन करती हुई दिखाई दी थीं। हाल ही में दिल्ली में पार्टी के सभी विधायकों ने उनसे घर पर जाकर मुलाकात की और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की थी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.