आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा: जिला पंचायत अध्यक्ष

Mar 6, 2024 - 18:42
Mar 6, 2024 - 18:44
 0  891

हरदोई (आरएनआई) आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन सभागार से नवनिर्मित आयुष आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया गया। इसके अंतर्गत जनपद के भी 21 आयुष्मान आरोग्य मंदिर शामिल हैं। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती रहीं। मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आरोग्य मंदिरों के लोकार्पण से जनपद सम्पूर्ण आरोग्यता की ओर अग्रसर होगा। सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी आशा रावत व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)