गुना पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री

आधे घंटे हेलिपैड पर रुके; MBBS स्टूडेंट की शादी की जिद पर क्या बोले, पढ़िये...

Jun 7, 2023 - 20:06
 0  5k
गुना पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री

गुना। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री बुधवार को अल्प प्रवास पर गुना पहुंचे। यहां वह लगभग आधे घंटे तक हेलिपैड पर रहे। इस दौरान उन्होंने हेलिपैड पर पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की। आधे घंटे यहां रुकने के बाद वह मंदसौर के लिए रवाना हो गए। MBBS स्टूडेंट द्वारा उनसे शादी के लिए पदयात्रा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है।

बता दें कि पिछले महीने ही पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक दिवसीय कथा के लिए गुना पहुंचे थे। यहाने उन्होंने दिव्य दरबार लगाया था। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनकी कथा में शामिल होने गुना आये थे। एक महीने बाद बुधवार को अचानक पंडित शास्त्री का गुण आने का प्लान बना। दरअसल, वह बागेश्वर धाम से मंदसौर में कथा काटने के लिए जा रहे थर। इसी दौरान तय हुआ कि गुना हेलिपैड पर उनके हेलीकॉप्टर में फ्यूल डाला जायेगा। इसी के लिए वह गुना रुके। पहले सुबह 8:30 बजे उनके आने का कार्यक्रम था, लेकिन फिर वह बदल गया। वह दोपहर 12:50 बजे गुना हेलिपैड पर पहुंचे।

उनके आने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए हेलिपैड पर पहुंच गए थे।  भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उनके दर्शन के लिए पहुंचे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री लगभग आधे घंटे तक हेलिपैड पर रहे। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वॉर कार में बैठकर हेलिपैड पर बने विश्राम गृह में पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह उस कमरे में गए, जहां उनको भोजन गृहण करना था। यहाने भी उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की।

बोले- हमें इसकी जानकारी नहीं हैMBBS स्टूडेंट द्वारा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से शादी के लिए निकाली जा रही पदयात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उसके द्वारा प्राणनाथ बोलने पर भी पंडित शास्त्री ने कहा कि ऐसे कोई विषय से वह अवगत नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की। बात दें कि MBBS की एक छात्रा बाबा के प्रेम में दीवानी हो गई है और उनसे शादी करना चाहती है। छात्रा का नाम शिवरंजनी है और वह मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली है।

शिवरंजनी खुद को खुद को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परिवार का सदस्य बताती है। वह भजन गायिका भी है। वो महज 4 साल की उम्र से भजन भी गा रही हैं। उसने खैरागढ़ से 8 साल तक संगीत की शिक्षा हासिल की है। उसकी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज सुनकर भक्त भावविभोर हो उठते हैं। इसके अलावा वो यूट्यूबर भी है। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी।

20 साल की शिवरंजनी ने बाबा बागेश्वर को अपने पति के रूप में पाने के लिए बड़ा कठिन प्रण कर लिया है। वो उत्तराखंड के गंगोत्री से मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम तक पैदल कलश यात्रा निकाल रही है। वह 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचेगी और वहां जाकर वो धीरेंद्र शास्त्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखेगी। उसका कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री तो सब के मन की बात जान लेते हैं। उसे पूरा यकीन है कि जब वो 16 जून को उनके धाम पहुंचेंगी तो उसके प्राणनाथ उसकी पदयात्रा के कारण के बारे में भी खुलासा कर देंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow