जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद धाकड सहित 4 लोगों पर आरोप

Apr 24, 2023 - 15:30
 0  378

शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना सीमा में आने वाले बिलुखो और पतारा के बीच रविवार की रात जमीनी विवाद को लेकर बाइक से शिवपुरी आ रहे चार लोगों ने मारपीट करते हुए उन्हें गोली मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीकांड मे अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सहित उनके परिजनों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार धौलागढ़ फाटक पर एक आदिवासी से वर्ष 2010 में अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद धाकड़ और उनके स्वजनों ने एक जमीन खरीदी थी। उक्त जमीन पर तभी से नाथूराम पंडित निवासी धौलागढ़ का कब्जा था। वह अपने परिवार के साथ उक्त जमीन पर मकान बनाकर निवास कर रहे थे। विनोद धाकड़ की रजिस्ट्री के बाबजूद नाथूराम ने जमीन कब्जा नहीं हटाया। 

मामला तहसील न्यायालय, एसडीएम न्यायालय कलेक्ट्रेट न्यायालय और कमिश्नर तक पहुंचा। अंततः न्यायालयीन आदेश के उपरांत सितम्बर 2022 में शासन ने जमीन पर से नाथूराम के परिवार का कब्जा हटवा दिया और जमीन विनोद धाकड़ को सुपुर्दगी में दे दी, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच विवाद होते रहे।

बकौल सोनू पंडित इसी क्रम में रविवार की देर रात जब नाथूराम पंडित का बेटा सोनू पंडित बाइक से जा रहा था तो बिलखो और पतारा के बीच में एडवोकेट विनोद धाकड़, पुष्पराज धाकड़, कुलदीप धाकड़, संतोष धाकड़ व एक अन्य कार में सवार होकर आए। उन्होंने सोनू को रोका और कार से उतर कर उसकी मारपीट करते हुए उसे गेली मार दी।

सोनू के अनुसार कुलदीप और पुष्पराज दोनों के हाथ में हथियार थे, परंतु गोली किसने चलाई यह उसे पता नहीं है। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, सूचना के आधार पर सुभाषपुरा पुलिस जिला अस्पताल पहुंच कर देहाती नालसी के आधार पर घायल की शिकायत दर्ज कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211