जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक

Dec 24, 2023 - 17:27
Dec 24, 2023 - 17:46
 0  270
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यक्तिगत शौचालय बनाने के कार्य मे तेजी लायी जाए। प्रधानों से समन्वय कर गाँव मे छूटे हुए लोगों की सूची तैयार की जाए। गाँव मे राशन कार्ड, पेंशन हेतु पात्र लोगों की सूची बनाई जाए। लापरवाह पंचायत सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र हेतु पंचायत स्तर पर ही पंजीकरण कराया जाए। अवशेष आरआरसी केन्द्रों हेतु भूमि चिन्हीकरण का कार्य जल्द कराया जाए। नवनिर्मित आरआरसी केन्द्रों के का सत्यापन कराया जाए। विकास खण्डों से आरआरसी केन्द्रों के क्रियाशील होने का प्रमाणपत्र लिया जाए। ग्रामों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए। बावन में निर्मित गोवर्धन प्लांट का जल्द लोकार्पण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, ब्लॉक प्रमुख भरखनी धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान नेदुरा व खजूर मई तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211