डॉ. खेमचंद यदुवंशी को मिला नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान

नेपाल के कृषि एवं भूमि व्यवस्था मंत्री भण्डारी लाल यादव तथा भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने किया सम्मानित। 14 देशों की विशिष्ट प्रतिभाओं के साथ ब्रज की कला-साहित्य व संस्कृति को विश्वपटल पर स्थापित करने हेतु प्रदान किया है ये सम्मान।

Feb 29, 2024 - 12:31
Feb 29, 2024 - 12:31
 0  648
डॉ. खेमचंद यदुवंशी को मिला नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान

मथुरा (आरएनआई) देश के हृदय स्थल ब्रज के साहित्य-कला संस्कृति को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त ब्रज के वरिष्ठ साहित्यकार व लोकनाट्य विशेषज्ञ आचार्य डॉ. खेमचंद यदुवंशी को नेपाल की साहित्य व संस्कृति अकादमी द्वारा लुम्बनी में 'अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान-2024' से  सम्मानित किया गया है। 

यह विश्व स्तरीय सम्मान उन्हें नेपाल के कृषि व भूमि व्यवस्था मंत्री माननीय भण्डारी लाल यादव  व भारतीय राजदूत माननीय नवीन श्रीवास्तव व प्रज्ञा सचिव सनत रेग्मी ने उन्हें प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर और आगे बढ़ाने की प्रेरणा  दी साथ ही ब्रज की कला-साहित्य व संस्कृति की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए नेपाल में बृज संस्कृति से जुड़े हुए आयोजन करने का आमंत्रण दिया है।

श्री यदुवंशी को नेपाल में सम्मान प्राप्त करने की खबर सुनते ही साहित्यकार, कवि व कलाकारों में खुशी की लहर दौड़ उठी है और सभी उन्हें फोन पर बधाई दे रहे हैं। जिनमें स्थानीय साहित्यकार डॉ. नटवर नागर, देवी प्रसाद गौड़, डॉ. अनिल गहलौत, प्रभाकांत सक्सेना, डॉ रमाशंकर पाण्डेय, चंद्र प्रकाश बृजवासी, मनवीर मधुर, जितेन्द्र विमल, डॉ. हरिबाबू ओम, डॉ.मुकेश शर्मा, डॉ. निम्मी गुप्ता व पं.राहुल गौड़ (हाथरस), चंद्र प्रताप सिकरवार, पवन यादव,अशोक कुमार 'नीलेश', मनोज कुमार यादव, एडवोकेट लाल सिंह, धर्मेश राजपूत,  पं. दामोदर शर्मा, डॉ. एम. पी. सिंह, डॉ. हरि सिंह पाल (नई दिल्ली), डॉ. अष्टभुजा मिश्रा (मुम्बई), प्रोफ़ेसर एस.पी. सिंह (बिहार), अवधेश कुमार सक्सेना 'अवधेश' (मध्यप्रदेश), धीरेन्द्र सिंह (देहरादून), दिनेश श्रीवास्तव (आजमगढ़), हीरा लाल पांडेय (नई दिल्ली), डॉ. ओमेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय और डॉ. अमित कुमार दीक्षित (लखनऊ) सपना बनर्जी (आजमगढ़), रामेन्द्र कुमार शर्मा 'रवि' (आगरा) के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय पटल से डॉ. गोपाल मधु (कनाडा), डॉ. रामा तक्षक (नीदरलैंड्स), डॉ. रमा पूर्णिमा पाण्डेय (जापान), आनंद गिरी गोस्वामी 'मायालु' (नेपाल), पं. मदन लाल शर्मा (लंदन), डॉ. नीलू गुप्ता (केलिफोर्निया,अमेरिका), डॉ. प्रमिला भार्गव,(टोरेंटो, कनाडा), डॉ. किरण लता वैद्य (ऑस्ट्रेलिया), छोटू प्रजापति (सऊदी अरब) आदि प्रमुख हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211