दिल्ली में घुसा तेंदुआ: बुराड़ी में कई लोगों पर किया हमला, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

राजधानी दिल्ली के जगतपुर गांव में आज सुबह एक तेंदुआ घुस गया। जिसने कई लोगों को घायल कर दिया है।

Apr 1, 2024 - 10:00
 0  1.1k
दिल्ली में घुसा तेंदुआ: बुराड़ी में कई लोगों पर किया हमला, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में पहली बार तेंदुआ घुसने की खबर सामने आई है। बुराड़ी के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए। 

इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 6:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया। जिनकी पहचान हो गई है। 

पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.