नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार, रस्म के लिए आई थी मायके

May 16, 2023 - 11:00
 0  918

शिवपुरी। पिछोर के मानपुरा में एक नवविवाहिता पग फरे की रस्म के लिए मायके आई और वहां से गायब हो गई। तलाश की परंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली है। परिवार वालों का संदेह है कि नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी साक्षी उम्र 20 साल का विवाह उसके परिवारवालों ने 8 मई 2023 को करैरा के ग्राम खिरिया निवासी कप्तान लोधी से किया था। साक्षी के घरवालों ने शादी के बाद पग फेरे की रस्म के लिए बेटी को 12 मई को विदा करवा कर अपने गांव मानपुर लेकर आए। साक्षी अपने मायके में रूकी थी।

इसी दौरान 13-14 मई की दरम्यानी रात वह अचानक घर से गायब हो गई।  परिवारजनों ने संदेह जताया है कि साक्षी को बाचरौन निवासी युवक आशिक लोधी भगा कर ले जा सकता है। परिवार वालों द्वारा बताये गए संदेह के आधार पर पुलिस ने आशिक लोधी का पता किया तो वह भी घर और गांव से गायब था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0