बीएसपी ने ग्वालियर से कल्याण कंसाना को बनाया प्रत्याशी

ग्वालियर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कल्याण सिंह कंसाना कांग्रेस छोड़कर बसपा में विधिवत शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं।

Apr 16, 2024 - 10:09
 0  351
बीएसपी ने ग्वालियर से कल्याण कंसाना को बनाया प्रत्याशी

ग्वालियर (आरएनआई) लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बसपा दोनों मुख्य दलों कांग्रेस और बीजेपी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश की दो सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

ग्वालियर से जहां कल्याण सिंह कंसाना को टिकट दिया गया है। वहीं गुना से पार्टी ने धनीराम चौधरी पर भरोसा जताया है। इसे लेकर पार्टी ने अपनी लिस्ट भी जारी कर दी है। ग्वालियर के वरिष्ठ काग्रेस नेता कल्याण सिंह कंसाना इससे पहले कांग्रेस छोड़कर बसपा में विधिवत शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। वे कांग्रेस में प्रदेश महासचिव रहने के अलावा ग्वालियर जिला देहात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी थे।

कल्याण सिंह कंसाना ने ग्वालियर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनते ही अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, मैं कल्याण सिंह कंसाना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। कारण बहुत है, समय आने पर खुलासा करूंगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेज रहा हूं, स्वीकार करने की कृपा करें धन्यवाद।

कल्याण सिंह, दिग्विजय सिंह के कट्टर समर्थक माने जाते थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की ओर से ग्वालियर ग्रामीण से टिकट मांगा था और चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन कांग्रेस ने इनकी जगह साहब सिंह गुर्जर को टिकिट दिया था।\उन्हें जीत मिली थी और उन्होंने 79 हजार 841 वोट हासिल कर बीजेपी के भारत सिंह कुशवाहा को हराया था।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.