ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की, गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज

Jun 2, 2023 - 18:50
Jun 2, 2023 - 19:47
 0  540
ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ अभद्रता व धक्का-मुक्की, गम्भीर धाराओं में मामला दर्ज

हरदोई (आरएनआई) विकासखंड कछौना में तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर ग्राम विकास विभाग पर कार्यरत है। वृहस्पतिवार को अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम सभा महरी में सोशल मोबिलाइजेशन कैंपेन कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ कर रही थी। इस कैंपेन का उद्देश्य महिला लाभार्थी को जागरूक कर समूह का गठन किया जाए। जिससे ग्रामसभा की महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। इसी दौरान आवास लाभार्थी रेशमा के पति इन्द्र भूषण ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ गाली गलौज महिला सूचक गालियां देते हुए धक्का मार के गिरा दिया। धमकी देते हुए अन्य ग्रामीणों के आने पर चला गया। पूरे घटनाक्रम से ब्लॉक मिशन मैनेजर काफी डरी व सहमी हुई है। पूरे मामले को उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, पुलिस को दी गई। शिकायती पत्र पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)