मन की बात की 99वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंगदान को लेकर रखे विचार

Mar 26, 2023 - 18:51
Mar 26, 2023 - 19:51
 0  2.9k
मन की बात की 99वीं कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण, अंगदान को लेकर रखे विचार

हरदोई (आरएनआई) प्रधानमंत्री के मन की बात का 99वीं कड़ी का लाइव प्रसारण कार्यक्रम नगर पंचायत कछौना पतसेनी के तुलसी मार्केट में पंकज शुक्ला राधारमण संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ भाजपा ने आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि सभापति विशेषाधिकार समिति विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, सांसद अशोक रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा सौरभ मिश्रा, सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल, विधायक रामपाल वर्मा, युवा मोर्चा के संदीप सिंह सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभासद व्यापारीगण, ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित पुरुषों, महिलाओं व छात्र-छात्राओं ने मन की बात को सुना।

प्रधानमंत्री मोदी जी के बताए गए अंगदान, देहदान, सौर ऊर्जा, पर्यावरण, नारी शक्ति के विचारों को सुनकर आत्मसात किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात की 99वीं में देहदान, अंगदान के महत्व के बारे में बताया कि अमृतसर के एक दंपति की 39 दिन की अपनी प्यारी बिटिया की गंभीर बीमारी में चले जाने पर उसका अंगदान कर एक मिसाल पेश की। किसी की जिंदगी को बचाने के लिए आगे आएं। सुखबीर सिंह दंपति मानवता को बचाने के लिए आगे आए। हम दुनिया से जाते- जाते किसी का जीवन बचा जायें।

सांसद अशोक रावत ने बताया कि हमारी संसदीय भूमि मिश्रिख दधीची की भूमि है, जिन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अपना शरीर दान करा कर दिया। मोदी जी ने मन की बात में कहा कि नवरात्रि के दिन चल रहे हैं, हमारी भूमि नारी की पूजा हमेशा करती चली आ रही है। नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। वंदे भारत ट्रेन की पहली महिला पायलट सुलेखा महिलाओं के लिए आईकान बन गईं हैं। बेटियां हर क्षेत्र में हर तरफ परचम लहरा रही हैं, भारत के सपनों को ऊर्जा दे रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्वच्छ ऊर्जा में सोलर एनर्जी के महत्व के बारे में बताया कि हमारी संस्कृति में सूर्य की उपासना का पुराना साथ है। सोलर एनर्जी का पेयजल, विद्युतीकरण क्षेत्र में अहम कदम है, इससे आर्थिक बचत होती है। पर्यावरण के लिए अहम कदम है, देश का जिला दमनदीप में शत-प्रतिशत सोलर एनर्जी से आच्छादित है। हम सभी आगे आकर सोलर एनर्जी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी तमिल संगम ऐतिहासिक कार्यक्रम का भी जिक्र किया कि किस तरह से आपसी संबंधों को सेलिब्रेट किया गया। इस कार्यक्रम से हमारी परंपराओं के माध्यम से वसुधैव कुटुंब की भावना का संदेश हर तरफ जाता है। अपने मन की बात में श्रीनगर की वादियों एवम डल झील का जिक्र किया, वहां के किसान अपना किसान संगठन बनाकर परंपरागत से अलग हटकर फूलों की खेती कर पूरे देश में अपनी कामयाबी की खुशबू बिखेर रहे हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री जी ने रमजान पवित्र माह की शुभकामनाएं दी। यह काफी महत्वपूर्ण है, मन की बात में जन जन की बात है। लोगों ने काफी उत्साह से प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात के बारे विचारों को सुनकर उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात के अगले 100वें एपिसोड के लिए सभी से सुझावों व विचारों को भेजने का भी अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, नायब तहसीलदार अनुपमा, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, जिला महामंत्री अजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्म कुमार सिंह, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, युवा मोर्चा व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष व वरिष्ठ रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य क्रांतिवीर सिंह, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान रामसहाय, सुधीर कुमार, संदीप सिंह, मुकेश सिंह, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, पूर्व प्रधान अवधेश रावत भाजपा कार्यकर्ता, बनवारीलाल रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्य, ग्राम प्रधान, सभासद धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह उर्फ टिंकू, मेराज मंसूरी, प्रधान प्रतिनिधि अमर बहादुर वर्मा, भाजपा नेता अशर्फी वर्मा, प्रबंधक लाला भभूति प्रसाद स्कूल के अजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, ग्राम प्रधान कौशल दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार धनीराम श्रीवास्तव, ओ पी राठौर, सेक्टर संयोजक अरुण कुमार वर्मा, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संजय सिंह, पुनीत गुप्ता, देवेंद्र वर्मा, महामंत्री शिवम वर्मा, डॉ. मनीष शुक्ला, विनय शुक्ला, अनूप गुप्ता, नवनीत कुमार समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211