मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा:-एम0पी0 सिंह

Jan 10, 2024 - 17:38
 0  162
मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा:-एम0पी0 सिंह

मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा:-एम0पी0 सिंह

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 23 जनवरी को आयोजित की जाने वाली मानव श्रृंखला के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि मानव श्रृंखला के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जाए। सड़क सुरक्षा से जुड़े उपकरणों का प्रदर्शन किया जाए। लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ दिलायी जाए। सभी डिग्री कॉलेजों में मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211