मध्यप्रदेश: मुंबई से साइकिल यात्रा करते हुए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची मुस्लिम युवती

देश के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने मुंबई से साइकिल यात्रा पर निकली मुस्लिम युवती सोमवार देर शाम मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंची। खुद को सनातनी मुस्लिम बताने वाली शबनम शेख ने यहां पहुंचकर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान ओमकार को शाष्टांग प्रणाम भी किये।

Mar 5, 2024 - 14:23
Mar 5, 2024 - 15:04
 0  864
मध्यप्रदेश: मुंबई से साइकिल यात्रा करते हुए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंची मुस्लिम युवती

खंडवा (आरएनआई) खंडवा के ओंकारेश्वर में मुंबई की शबनम शेख अपने साथी के साथ साइकिल यात्रा करते हुए सोमवार देर शाम पहुंची। इस दौरान उनकी साइकिल पर भगवा ध्वज लहरा रहा था। अपनी साइकिल यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी फैन हैं और उन्हें बड़ा पसंद करती हैं और वे नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती हैं, जिसके लिए वे मुंबई से साइकिल यात्रा करते हुए देश भर के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगी और भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाकर इसके लिए अपनी मन्नत मांगेंगी। 

अब तक वे फिलहाल महाराष्ट्र के दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर के दर्शन करने आई हैं। इसके बाद वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने की मन्नत मांगेंगी। इसके लिए शबनम रोजाना 70 से 80 किलोमीटर तक साइकिल पर सफर कर रही हैं। उनकी यात्रा लगभग 7 से 8 माह में पूरी होगी। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow