अनगिनत बलिदानों से मिली आजादी - बब्बू

Aug 15, 2023 - 16:44
 0  189
अनगिनत बलिदानों से मिली आजादी - बब्बू

शाहाबाद हरदोई अमृत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। ध्वजारोहण अध्यक्ष नसरीन बानो ने किया तथा पूर्व विधायक आसिफ खां, अधिशाषी अधिकारी आर आर अंबेश सहित सभी सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रुप से राष्ट्रगान किया। अध्यक्ष नसरीन बानो एवं ई ओ अंबेश ने सभी को पंच प्रण की शपथ दिलाई। पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के फलस्वरूप देश को आजादी मिली। इसलिए हम सबको आजादी का महत्त्व समझना चाहिए। नेहरू म्युनिसिपल कन्या इण्टर कालेज में भारत चीन युद्ध में शहीद हुए वीर गंगा प्रसाद सैनी की स्मृति में स्थापित शिलाफलकम का उद्घाटन अनावरण लोकार्पण अध्यक्ष नसरीन बानो ने फीता काटकर किया। गढ़ी वार्ड में पौधारोपण कर वाटिका बनाई गई। हर वार्ड से मिट्टी लाकर कलश तैयार किए गए। छात्राओं ने रंगोली बनाई।एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अमरीश कुमार सक्सेना द्वारा संचालन किया गया। मिट्टी को नमन ,वीरों का वंदन किया गया। मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम में शहीदों,वीरों के पुण्य प्रवाह, पुण्य गाथाओं का गुणगान किया गया। उधर पालिका द्वारा संचालित नेहरू म्युनिसिपल कन्या इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्या नूरुल हुमा के संयोजन में देश भक्ति पूर्ण अभिनय,सांस्कृतिक कार्यक्रम,देश गीत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से आंग्ल भाषा शिक्षिका पुष्पांजली श्रीवास्तव एवं सोशल साइंस शिक्षिका वंदना दीक्षित ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211