अंग्रेजी भाषा पर सेमिनार का हुआ समापन बांटे गए प्रमाण-पत्र

Sep 21, 2023 - 19:55
Sep 21, 2023 - 19:55
 0  297
अंग्रेजी भाषा पर सेमिनार का हुआ समापन बांटे गए प्रमाण-पत्र

शाहजहांपुर। (आरएनआई) एस०एस० कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में "रोल ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज इन ग्लोबल डेवलपमेंट" विषय पर चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हो गया। समापन सत्र से पहले चार तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता आर्य महिला पी०जी० कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ० रानू दुबे, उपाधि महाविद्यालय, पीलीभीत की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ० शेफाली सक्सेना, बरेली कॉलेज बरेली की अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० गुंजन सक्सेना और जी०एफ० कॉलेज, शाहजहांपुर की डॉ०सीमा शर्मा ने की। प्राचार्य प्रो० आर०के० आजाद ने सभी प्रतिभागियों तथा अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा ने विश्व को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रथम सत्र में 14 द्वितीय सत्र में 12 तृतीय सत्र में 16 और चतुर्थ सत्र में 11 शोध पत्र पड़े गए। शोध पत्रों का मूल्यांकन सेमिनार संयोजक डॉ० अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल ने किया।

तकनीकी सत्रों के बाद समापन सत्र का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि एन०के०बी०एम०जी० (पी०जी०) कॉलेज, चंदौसी की प्राचार्य प्रो० अल्का अग्रवाल थी। प्रो० अल्का ने बोलते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा ने विश्व के समस्त ज्ञान को युवा पीढ़ी तक सफलतापूर्वक पहुंचाया है। अंतर्राष्ट्रीय भाषा होने के कारण सभी देशों के विश्वविद्यालयों के मध्य शैक्षिक संसाधनों का समन्वित प्रयोग संभव हुआ है। जिससे शिक्षा का तीव्र प्रसार हो सका है और गुणवत्ता बड़ी है। डॉ० रानू दुबे ने कहा कि सामान्यतः छात्र अंग्रेजी से डरते हैं किंतु अंग्रेजी सीखना उतना ही आसान है, जितना की हिंदी; केवल संकोच छोड़ने की आवश्यकता है। डॉ० शेफाली सक्सेना ने कहा कि अंग्रेजी का ज्ञान हमारे सामान्य ज्ञान को समृद्ध करता है और आधुनिक तकनीक को समझने में सहायक होता है। डॉ० गुंजन सक्सेना ने कहा कि वर्तमान समय सूचना तकनीक का समय है। सूचना तकनीक को समझने में अंग्रेजी भाषा अपेक्षाकृत अधिक सहायक होती है। डॉ० सीमा शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी मातृ भाषा के अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा का ज्ञान भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी है। संयोजन सचिव डॉ० बरखा सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने श्रेष्ठ शोध पत्र पढ़ने वाले प्रखर दीक्षित, व्याख्या सक्सेना,  रचना शुक्ला, सत्यम शुक्ला, शिवानी शुक्ला, आकांक्षा गौतम, उन्नति गुप्ता, जैनी, निधि तथा अलीशा परवीन को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ० शालीन कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उप- प्राचार्य डॉ० अनुराग अग्रवाल, डॉ० कविता भटनागर, डॉ० प्रतिभा सक्सेना, डॉ० आलोक कुमार सिंह, डॉ० आदित्य कुमार सिंह, डॉ० दीपक सिंह आदि शिक्षकों के अतिरिक्त बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0