पुलिस ने अवैध खनन कर ले जायी जा रही मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Mar 10, 2024 - 11:47
Mar 10, 2024 - 11:47
 0  1.1k

हरदोई (आरएनआई) कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के गांव फिरोजपुर खुर्द में चल रहे अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक  मिट्टी भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर कोतवाली लायी है। ज्ञातव्य हो कि कोतवाली क्षेत्र में रात के अंधेरे में बड़ी मात्रा में खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पकड़े जाने की जानकारी जब खनन अधिकारी अजीत सिंह से चाही गयी तो उन्होंने बताया की इसकी जानकारी उनको नहीं है।पकड़ी गयी ट्रैक्टर ट्राली पर कार्यवाही की जायेगी।वह स्वयं आकर मौका देखेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)