अगले टेस्ट में रोहित शर्मा के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका

रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 590 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस 10 छक्के पीछे हैं।

Feb 1, 2024 - 17:47
 0  945
अगले टेस्ट में रोहित शर्मा के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका

विशाखापत्तनम (आरएनआई) भारत और इंग्लैंड के बीच दो फरवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। भारतीय टीम को हैदराबाद में पहले टेस्ट में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था। टीम 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा एंड कंपनी वापसी की कोशिश करेगी।

दूसरे टेस्ट में रोहित के पास एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वह टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दो छक्के लगाते ही वह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। और अगर इस मैच में वह 13 छक्के लगाते हैं तो सहवाग की बराबरी भी कर लेंगे। 

रोहित ने अब तक टेस्ट में 77 छक्के लगाए हैं।धोनी 78 छक्के के साथ दूसरे और सहवाग 90 छक्के के साथ पहले स्थान पर हैं। ऐसे में दो छक्के लगाकर रोहित के पास धोनी को पीछे छोड़ने का मौका है।14 छक्के लगाते ही वह सहवाग को पीछे छोड़ देंगे। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ इस पूरी सीरीज में ऐसा कर सकते हैं। रोहित के बाद सचिन तेंदुलकर का नंबर आता है, जिन्होंने टेस्ट में 69 छक्के लगाए थे। वहीं, कपिल देव 61 छक्के के साथ पांचवें और रवींद्र जडेजा 60 छक्के के साथ छठे स्थान पर हैं। 

रोहित के नाम तीनों फॉर्मेट मिलाकर यानी टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 590 छक्के हैं और वह 600 अंतरराष्ट्रीय छक्के का कीर्तिमान हासिल करने से बस 10 छक्के पीछे हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनके बाद 553 छक्के के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल हैं।  पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम 398 छक्के के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोहित ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 55 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 45.23 की औसत से 3800 रन, वनडे में 49.12 की औसत से 10,709 रन और टी20 में 139.97 के स्ट्राइक रेट से 3974 रन हैं। टेस्ट में हिटमैन के नाम 10 शतक और 16 अर्धशतक हैं। वनडे में 31 शतक और 55 अर्धशतक और टी20 में पांच शतक और 29 अर्धशतक हैं। हैदराबाद टेस्ट में रोहित कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में हिटमैन बल्ले से रन उगलना चाहेंगे और टीम इंडिया को सीरीज में बराबरी पर लाना चाहेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.