कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने किया 1 करोड़ 4 लाख का गबन

Mar 20, 2023 - 21:30
 0  3.6k
कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने किया 1 करोड़ 4 लाख का गबन

इंदौर। इंदौर कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी ने एक करोड़ 4 लाख का गबन किया है। लबे समय से अन्क्लेम पड़े सरकारी राशि कर्मचारी ने अपने ही खाते में डाल ली। सहायक ग्रेड 3 मिलाप चौहान ने गबन करते हुए सरकारी राशि को अपने और पत्नी के खाते में ट्रांसपर कर लिया।

कलेक्टर की लेखा शाखा में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन जारी करने का जिम्मा मिलाप चौहान को दिया गया था। अमानत में खयानत करते हुये 2020 से धीरे धीरे राशि अपने खाते में ट्रांसपर कर रहा था।,कलेक्टर ने मिलाप चौहान को तुरंत निलंबित कर जांच कमेटी गठित कर दी है । अपर कलेक्टर राजेश राठौर के नेतृत्व में जाच कमेटी गठित की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच के बाद मिलाप के खिलाफ एफ आई आर होगी। अभी यह 1 करोड़ 4 लाख की राशि प्रथम जांच में सामने आई है।विस्तार से जाच के बाद खुलासा होगा कि वास्तविक गवन कितना है। विभाग के सूत्रों के अनुसार मिलाप चौहान के तेवर ऐसे थे कि साथियो को भी कुछ नही समझता था।आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार के भोपाल विभाग से 1 ही अकाउंट में 15 से 16 ट्रान्जेक्शन पर सवाल पूछे गए तब खुलासा हुआ है। वही यह भी जानकारी मिली है कि विभाग के कई कर्मचारी उच्च अधिकारियों से कर्मचारी को हटाने की मांग कर रहे थे हालांकि यह मांग मौखिक ही की गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211