गौरव गोगोई ने भाजपा पर लगाया चाय बागान घोटाला करने का आरोप

एक साक्षात्कार के दौरान गौरव गोगोई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई सारे चाय बागान बंद हो गए। कई तो दिवालिया हो गए। कई चाय बागानों के मालिक बदल गए। भाजपा के करीबी और भाजपा मंत्रियों के रिश्तेदार उन चाय बागानों को खरीद रहे हैं।

Apr 11, 2024 - 16:36
 0  594
गौरव गोगोई ने भाजपा पर लगाया चाय बागान घोटाला करने का आरोप

गुवाहटी (आरएनआई) कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर असम में चाय बागान घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के करीबी राज्य के दिवालिया चाय बागानों को खरीदकर उसे बेच रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि रातोरात उन जमीनों पर अलग-अलग निर्माण किया जा रहा है। गौरव गोगोई ने इसे चुनावी बॉन्ड से भी बड़ा घोटाला बताया है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, "यह जो चल रहा है इससे चाय बागान के श्रमिकों को अंधकारमय भविष्य का सामना करना पड़ रहा है। उनमें से हजारों लोग रोजगार की सुविधा से वंचित हो गए हैं। इस मुद्दे पर सीएम, ओएसडी, उनके राजनीतिक विशेषज्ञ और भाजपा के प्रवक्ता को संदेश भेजा गया है, लेकिन इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


एक साक्षात्कार के दौरान गौरव गोगोई ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में कई सारे चाय बागान बंद हो गए। कई तो दिवालिया हो गए। कई चाय बागानों के मालिक बदल गए। भाजपा के करीबी और भाजपा मंत्रियों के रिश्तेदार उन चाय बागानों को खरीद रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अचानक मालिक बदल जाने से मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पा रही है। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसका उद्देश्य मजदूरों को चाय बागानों से बाहर निकालना और उस जमीन पर फैक्टरी बनाना है।

कांग्रेस सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह चाय बागानों के मजदूरों का निराशाजनक भविष्य है। अगर यह ऐसे ही चलता रहा तो कई लाख मजदूर बिना मजदूरी के सड़कों पर रहने को मजबूर हो जाएंगे। जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से गौरव गोगोई कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले हैं। इस क्षेत्र से उनका भाजपा से मौजूदा सांसद तोपोन कुमार गोगोई से होने वाला है।

जोरहाट से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर गौरव गोगोई ने कहा, "कलियाबोर मेरे पिता का निर्वाचन क्षेत्र था। मैंने कलियाबोर का दो बार प्रतिनिधित्व किया। राजनीतिक कारणों से उस निर्वाचन क्षेत्र को खंडित कर दिया गया। मैं अगले पांच साल भी कलियाबोर के लोगों के लिए काम करने की उम्मीद कर रहा था।" उन्होंने आगे कहा, "जोरहाट मेरा गृहनगर है, लेकिन कलियाबोर से मेरी राजनीतिक जड़े मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी युवाओं पर ज्यादा ध्यान दे रही है।

गोगोई ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति पैसा और शक्ति है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि भाजपा असम की महिलाओं को हल्के में लेती है। जब मैं गांव, चाय बागान और आदिवासी महिलाओं से मिला, वे सभी निराश थीं। महिलाओं को लगता है कि भाजपा उनसे झूठे वादे करती है। उन्हें विभिन्न परियोजनाओं का केवल लालच दिलाती रही है। राज्य में जिस तरह से शराब की दुकानें खुल रही है, उससे महिलाएं काफी चिंतित है। उनके पति दुर्व्यवहार के शिकार हो रहे हैं।

दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि माजुली के साथ हर किसी का गहरा आध्यात्मिक संबंध है। यह प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यह जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्सा है। लोकसभा के भीतर माजुली का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211