बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए हुनर

Nov 23, 2022 - 03:41
Nov 23, 2022 - 12:16
 0  837
बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाए हुनर

शाहाबाद, हरदोई। राम लीला मैदान उधरनपुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसका परिणाम निम्नवत रहा। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। आल ओवर विजेता ट्राफी सकरौली न्याय पंचायत को प्राप्त हुई । दूसरा  स्थान हर्रई न्याय पंचायत एवम तीसरा स्थान उधरनपुर को प्राप्त हुआ। 400मीटर दौड़ पुष्पांजलि सकरौली प्रथम , प्रत्तेश बासितनगर द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में रीतेश बासित नगर प्रथम ,सौ मीटर दौड़ अंशिका उधरनपुर प्रथम ,गोला फेंक कछेलिया प्रथम ,खो -खो बालिका जूनियर सकरौली प्रथम ,कबड्डी प्राथमिक बालक हर्रई प्रथम ,बालिका सकरौली दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी बालक सकरौली प्रथम ,कबड्डी बालिका सकरौली दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ,ब्लॉक अध्यक्ष शाहाबाद एवम जनपदीय महामन्त्री सन्तोष अग्निहोत्री ,संयुक्त मन्त्री प्रेम कुमार ,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार , उपाध्यक्ष मो . हाशिम , उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अनुराग अवस्थी ,मन्त्री विजय कुमार राजपूत ,सुनील कुमार ,मोहित तिवारी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय यादव ,अशोक सिंह, सुनील   कुमार , गुलशन , सोमवीर , अर्जुन ,अनुदेशक राशिद अंसारी ,वीरेन्द्र कुमार , सुरेन्द्र कुमार सहित ब्लॉक के सभी अनुदेश्को ने कड़ी मेहनत और लगन से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर तैयब ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211