राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पहुंचे दून, जनसभा को करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे पहली बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। उनके आगमन से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। उनके दौरे से पहले उनकी जनसभा के लिए ऐन मौके पर अनुमति न देने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय में कई घंटे तक हंगामा किया।

Jan 28, 2024 - 14:31
Jan 28, 2024 - 15:15
 0  297
राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पहुंचे दून, जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून (आरएनआई) कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देहरादून पहुंच गए हैं। उनके पहुंचने से कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। बन्नू स्कूल ग्राउंड में खरगे जनता को संबोधित करेंगे, जहां पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ ही कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ उमड़ी हैं। 

पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर गुस्साए कांग्रेसियों ने पुलिस मुख्यालय घेर लिया था। कई घंटे तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता हंगामा करते रहे। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दखल दिया। उनके दखल से मामला शांत हुआ और अनुमति मिल गई।

शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर लैंडिंग की स्थिति देखने पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि ऐसी कोई अनुमति नहीं है तो उन्होंने एसएसपी अजय सिंह से संपर्क की कोशिश की लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के चलते बात नहीं हो पाई।

इसके बाद उन्होंने डीजीपी अभिनव कुमार को फोन किया लेकिन बाहर होने के चलते उन्होंने एडीजी से बात करने को कहा। एडीजी ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस बीच वह बात करते-करते पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। वहां बात बनती न देख कांग्रेस अध्यक्ष माहरा व उपाध्यक्ष धस्माना धरने पर बैठ गए।

मामले की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत तमाम नेता पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष आर्य और पुलिस अधिकारियों के बीच तकरार हुई। नाराज कांग्रेस नेताओं ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। धीरे-धीरे पुलिस मुख्यालय के बाहर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर सीएम धामी ने नेता प्रतिपक्ष आर्य, प्रदेश अध्यक्ष माहरा से फोन पर बात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस अध्यक्ष के हेलिकॉप्टर की अनुमति दी जाएगी। इसके कुछ ही देर बाद अनुमति मिल गई। इसके बाद कांग्रेसी वहां से चले गए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.