राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला जज ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

Nov 7, 2023 - 17:13
Nov 7, 2023 - 17:46
 0  594
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जिला जज ने की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा 09 दिसंबर 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक व बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया तथा जिला अग्रणी प्रबंध को ऋण संबंधी मामलों को प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित कराने के लिए नोटिसों/सम्मनों का तामीला अधिक से अधिक संख्या में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कराए जाने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी हेमेंद्र कुमार सिंह तथा अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी दामोदर प्रकाश, जिला अग्रणी प्रबंधक अरविंद रंजन, यूनियन बैंक से मोहन लाल, इण्डियन बैंक आशुतोष मिश्रा व नगर पालिका कार्यालय से विद्या भूषण सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)
211
211