विकास के बल पर जीतेंगे चारों विधानसभा सीटे

Jul 30, 2023 - 19:01
 0  432
विकास के बल पर जीतेंगे चारों विधानसभा सीटे

गुना। भाजपा की सरकारे ही है जो गरीब कल्याण की चिंता करती है और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस धेय वाक्य को चरितार्थ कर जनता को हर सम्भव सेवा कर रही है। बहनो के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनो के जीवन मे खुशहाली लाई है। आज बहनों के खाते में 1 हजार आते ही बाजारों में रौनक आ गई। ऐसी ही अनेको योजनाए है जो हर वर्ग हर परिवार के लिए खुशियाँ लाई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न केवल प्रदेश में जीत की आधारशीला रखी बल्कि यह जीत प्रदेश के विकास की आधारशीला भी साबीत हुई। इसके पूर्व कांग्रेस के शासन में प्रदेश बदहाल स्थिति में था ना बिजली थी ना सड़क थी और ना ही शिक्षा और स्वास्थ्य इन सभी आधारभुत समस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम भाजपा की सरकार आने के बाद हुआ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गांव गरीब और किसानों के हित में विभिन्न जनकल्याण कारी योजना चलाकर गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। 

आज प्रदेश पिछड़े प्रदेश से उन्नत प्रदेश की और आगे बढ़ रहा है। हमारे द्वारा किए गए कार्य के बल पर हम सभी से कह सकते है कि हमने विकास किया है और विकास के बल पर जिले की चारों विधानसभा सीटो को जीतकर फिर से प्रदेश में भाजपा की स्थाई सरकार बनाएंगे। उक्त बात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चेतन भार्गव ने कही। श्री भार्गव रविवार को गुना विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होकर बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और आज कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम के कारण ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा दल है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को गुना विधानसभा कार्यक्रता सम्मेलन स्थानीय मनिधारी गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ही सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का कार्यकर्ताओं ने लाइव सुना। तत्पचात सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी गोपाल आर्चाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर संगठन विस्तार पर चर्चा की उन्होंने कार्यकर्ताओं को चरेवेति का मंत्र दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए  धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि हम सभी एक स्वर में विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को विजय बनाने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतम 9 साल के कार्यकाल में देश के हर वर्ग के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी को लाभ मिल रहा है। हमारे बूथ के कार्यकर्ता केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी घर घर पहुंचा कर उन्हें याद दिलाए की प्रधानमंत्री आवास, गैस कनेक्शन, नल जल योजना, आयुस्मान योजना, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ जो आपको मिला वह भाजपा सरकार के रहते मिला है। सम्मेलन को गुना विधायक गोपीलाल जाटव, विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय, पूर्व विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा सहित विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार, राधेश्याम पारिक, हरिसिंह यादव, योगेंद्र लुंबा, अरुण चतुर्वेदी, विट्ठलदास मीणा,विकास जैन सहित गुना विधानसभा में निवासरत बूथ समितियों के अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए सहित शक्ति केंद्र, चारों मंडल व मोर्चा की कार्यकारणी, पूर्व व वर्तमान जिला पदाधिकारी तथा भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि सरपंच, पंच ने भागीदारी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow