शिवराज सरकार से त्रस्त जनमत को बहुमत में बदलना है, आपका उत्साह और उमंग दिखा रहा है हम जीत रहे हैं - केपी सिंह

Jun 23, 2023 - 19:36
Jun 23, 2023 - 19:36
 0  1.7k
शिवराज सरकार से त्रस्त जनमत को बहुमत में बदलना है, आपका उत्साह और उमंग दिखा रहा है हम जीत रहे हैं - केपी सिंह
शिवराज सरकार से त्रस्त जनमत को बहुमत में बदलना है, आपका उत्साह और उमंग दिखा रहा है हम जीत रहे हैं - केपी सिंह

गुना। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस द्वारा नियुक्त गुना और बमौरी विधानसभा के पर्यवेक्षक केपी सिंह (कक्काजू) ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली, विधानसभा उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया विस्तार से बताई और मार्गदर्शन दिया। केपी सिंह निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत सबसे पहले जिले के म्याना मंडल में पहुंचे थे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। म्याना में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद केपी सिंह ने गुना का रुख किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे राजीव गांधी कांग्रेस भवन में केपी सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह की मंशा के मुताबिक एक-एक मंडल में सक्रियता बढ़ाने की बात कही। दिग्विजय सिंह के गुना जिले में पर्यवेक्षक बनकर आए केपी सिंह ने राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की जमकर प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेने के लिए भी कहा। कक्काजू ने कहाकि नई पीढ़ी साथ होती है तो परिणाम बदलना आसान होता है। अब कार्यकर्ता पुरानी बातें न करते हुए नया क्या कर सकते हैं, उस पर योजना बनाएं। पूरी बैठक के दौरान 20 साल से कांग्रेस के लिए जटिल साबित होती जा रही गुना विधानसभा सीट जीतने के लिए उन्होंने विस्तार से बातचीत की। केपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह प्रत्याशी चयन को लेकर सभी की मंशा जानने आए हैं। निर्णय उनके हाथ में नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। हालांकि उन्होंने टिकट मांगने वाले दावेदारों को अपने-अपने मंडल और क्षेत्रों में सक्रिय रहकर कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की बात जरूर कही। केपी सिंह ने जोश से लबरेज नजर आ रहे कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहाकि 3 साल पहले कांग्रेस के पास आज की संख्या के अनुपात में 10 प्रतिशत कार्यकर्ता भी नहीं थे, तब भी सरकार बनी थी। आज का संख्याबल बताता है कि उमंग और उत्साह बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इस उत्साह को बनाए रखना है। जनता को दिख रहा है कि शिवराज सरकार ने प्रदेश का क्या हाल कर दिया है। हमें त्रस्त जनता के जनमत को बहुमत में बदलने के लिए मेहनत करना है।  गुना संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस पर्यवेक्षक केपी सिंह ने साल 1996 के संस्मरण भी सुनाए। इसके बाद पार्टी को मिली मजबूती की प्रशंसा करते हुए वर्तमान पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन किया। केपी सिंह ने नगरपालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम का संचालन दीपेश पाटनी ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, जिले के शहर अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय, नुरुलहसन नूर, विश्वनाथ तिवारी, रजनीश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, शेखर वशिष्ठ, दीपेशपाटनी, सीमा यादव, मनीष रघुवंशी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बमौरी से दावेदारी प्रस्तुत करने वालो में
सुमेरसिंह गढ़ा
मानसिंह परसौदा
मुरारीलाल धाकड़
रजनीश शर्मा
ऋषि अग्रवाल
हेमराज सिंह ख्यावदा
ओमप्रकाश त्रिपाठी
सहित अन्य

गुना से दावेदारी करने वालो में प्रमुख नाम
हरिओम खटीक
वीरू खटीक
अशोक पालिया
मीना पालिया
मोहन रजक
कन्हैयाराम अहिरवार
लालजीराम जाटव
बिंदु सिंह
पंकज कनेरिया
राजू जाटव
रामवीर जाटव
पार्वती अहिरवार
हीरालाल अहिरवार
रेखा वाल्मीकि
रामस्वरूप जाटव
नरेन्द्र सोनवार
सहित अन्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211