सीएम हिमंता ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे लगभग 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को असम पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसके वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खासी झड़प हो गई। इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। 

Jan 23, 2024 - 13:24
 0  2.8k
सीएम हिमंता ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

गुवाहाटी (आरएनआई) राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम पुलिस ने गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है। यात्रा के साथ चल रहे लगभग 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। इसके वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खासी झड़प हो गई इस मामले में पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी। इसी वजह से रोड पर बाद में पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे और इसी दौरान कांग्रेस नेता की  बस के साथ चल रहे लोगों की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। 

अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने DGP से बात कर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने डीजीपी असम पुलिस को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211