हरदोई पुलिस का कारनामा, महाशिवरात्रि पर पूजा करने गयी वृद्ध महिला को मन्दिर मे पूजा करने से रोका

मंदिर में डलवा दिया ताला 

Mar 8, 2024 - 18:52
Mar 8, 2024 - 18:57
 0  1.7k

हरदोई (आरएनआई) उप्र में पुलिस कितना निरंकुश है इसका जीता जागता उदाहरण वघौली चौराहा पर देखने को मिला। यहां तैनात चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र यादव ने महाशिवरात्रि के दिन  पूजा करने आयी एक वृद्ध महिला के साथ अभद्रता करते हुए पूजा करने से रोकने का अपराध ही नहीं किया बल्कि मंदिर में ताला डलवा कर मंदिर में पूजा ही बंद करा दी‌। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायतीपत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वघौली चौराहा निवासिनी कुन्ती देवी आज सुबह वघौली चौराहा स्थित  ब्रह्मबाबा मंदिर में अपनी बेटी के साथ पूजा करने गयी थी। वहां तैनात चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र यादव ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए पूजा करने से रोका ही नहीं बल्कि मंदिर में ताला डलवा दिया।जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजकर कार्यवाही की मांग की है। घटना की जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों ने महिला को बुलाकर पूजा करायी है।मामले की जांच सीओ बघौली को सौंपी गयी है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)