नये वर्ष के पहले दिन नई ऊर्जा के साथ हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य

Jan 1, 2025 - 20:20
Jan 1, 2025 - 20:20
 0  972
नये वर्ष के पहले दिन नई ऊर्जा के साथ हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य

 हरदोई ( आरएनआई)जिलाधिकारी के फॉर्मर रजिस्ट्री कैम्प के भ्रमण के अगले दिन फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में अभूतपूर्व तेजी देखी गयी। जिलाधिकारी ने वर्ष 2024 के अंतिम दिन रजिस्ट्रेशन कैम्प के भ्रमण के दौरान जो निर्देश सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। उसका स्पष्ट असर नये वर्ष के प्रथम दिन दिखायी दिया। कार्मिकों ने नयी ऊर्जा व समन्वय के साथ कार्य किया। एक दिन पहले जन जागरूकता, समन्वय व कार्य की जानकारी की जो कमी दिखायी दे रही थी व नये वर्ष के पहले दिन नहीं दिखी। कॉमन सर्विस सेंटर व कैम्प में लगे कर्मचारी मुस्तैद नजर आये। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व फील्ड कर्मचारी निरंतर लोगों से संवाद करते रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि फॉर्मर रजिस्ट्री में किसानों की पूरी सहायता की जाये ताकि किसान सम्मान निधि की किश्त किसानों के खाते में निर्बाध रूप से पहुँचती रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)