सामाजिक न्याय के लिए जातिगणना जरूरी, राहुल गांधी की मांग पीएम ने की पूरी, जिले के कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद मार्च

May 4, 2025 - 20:23
May 4, 2025 - 20:28
 0  135
सामाजिक न्याय के लिए जातिगणना जरूरी, राहुल गांधी की मांग पीएम ने की पूरी, जिले के कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद मार्च

मथुरा (आरएनआई) आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस मुकेश धनगर  के नेतृत्व में राहुल गांधी द्वारा जातिगत जनगणना कराई जाने हेतु केंद्र सरकार को बाध्य कराए जाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय से लेकर विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक धन्यवाद यात्रा निकाली गई।

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि पार्टी के द्वारा नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी विगत कई वर्षों से देश में जातिगत जनगणना कराए जाने हेतु केंद्र सरकार से अनवरत मांग करते आ रहे है। उनके लंबे प्रयासों का ही प्रतिफल है कि केंद्र की भाजपा सरकार को जातिगत जनगणना कराई जाने के लिए बाध्य होना पड़ा। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में जातिगत जनगणना एक बेहद जरूरी कदम है।

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा जाति जनगणना अब जन आंदोलन बन चुका है राहुल गांधी जी की आवाज ने भाजपा सरकार को मजबूर किया जनगणना के बिना हिस्सेदारी नहीं और यह धन्यवाद मार्च न केवल राहुल गांधी जी के नेतृत्व को सम्मानित करने का एक प्रयास था बल्कि सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम  है।

पदयात्रा में पार्षद पुनीत बघेल, धनंजय चौधरी, अबरार कुरैशी, प्रवीण गौड़, सतीश शर्मा, राजकुमार तिवारी, ज्ञान सिंह चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, अप्रतिम सक्सेना, विपुल पाठक, मनोज गौड़, जिलानी कादरी, मानवेंद्र पांडव, आदित्य तिवारी, विवेक अग्रवाल, प्रदीप सागर, राजा गौतम, बनवारी चौधरी, हरिओम उपाध्याय, उमाशंकर शर्मा, कासन रिजवी, विनोद आर्य, मुस्लिम कुरैशी, आशीष चतुर्वेदी, महेश चौबे, सैयद साबिर, तपेश गौतम , विशाल वाल्मीकि, साहब सिंह प्रधान, अनवर फारुकी, लोकेंद्र यादव, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार शर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन धन्यवाद यात्रा में उपस्थित थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0