02 जनवरी को होगा विशाल कृषक मेले का आयोजन

Dec 20, 2024 - 18:33
Dec 20, 2024 - 18:33
 0  837
02 जनवरी को होगा विशाल कृषक मेले का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र से कहा है कि विधायक, बिलग्राम-मल्लावां  आशीष सिंह आशू के पत्र के अनुसार अमर लोकतंत्र सेनानी स्व0 शिवराज सिंह जी की छठी पूण्य तिथि पर 02 जनवरी 2025 को उनकी विधान सभा क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल मल्लावां में विशाल कृषक मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें किसानों को सब्जी बीज का निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारियों को निर्देश दिये है कि विशाल कृषक मेले में अपनी टीम के साथ प्रतिभाग कर मेले में आने वाले किसानों को प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करायें।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)