7 साल की मासूम से दरिंदगी: 10 घंटे में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा आरोपी, पैर में लगी गोली; दरोगा भी घायल
बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

आगरा (आरएनआई) आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घर के दरवाजे पर खड़ी सात साल की बालिका के साथ बाइक सवार शरीफ ने रास्ता पूछने के बहाने बंद मकान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर आए ग्रामीणों को देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने 10 घंटे के अंदर ही आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि आरोपी की मोटर साइकिल और सीसीटीवी के आधार पर पहचान की गई। बुधवार देर रात फिरोजाबाद वाले मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शरीफ को घेर लिया। रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक जंगल की ओर दौड़ा दी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे उपनिरीक्षक हिमांशु तोमर गोली लगने से घायल हो गए।
दरोगा के गोली लगने के बाद पुलिस के कदम पीछे नहीं हटे। आरोपी को घेर लिया गया। फायरिंग के दौरान शरीफ के बाएं पैर में गोली लगी। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। क्राइम इंस्पेक्टर निरंजन सिरोही ने बताया कि शरीफ का अपराधिक इतिहास है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






