अ भा साहित्य परिषद ने किया क्रान्ति तीर्थ संपर्क अभियान

May 2, 2023 - 19:15
 0  756
अ भा साहित्य परिषद ने किया क्रान्ति तीर्थ संपर्क अभियान
अ भा साहित्य परिषद ने किया क्रान्ति तीर्थ संपर्क अभियान
अ भा साहित्य परिषद ने किया क्रान्ति तीर्थ संपर्क अभियान
अ भा साहित्य परिषद ने किया क्रान्ति तीर्थ संपर्क अभियान

गुना। अखिल भारतीय साहित्य परिषद गुना इकाई ने 30 अप्रैल को क्रांति तीर्थ आयोजन" के अंतर्गत 5 स्थानों पर संपर्क किया। जिसमें साहित्य परिषद के इस पुनीत राष्ट्रव्यापी अभियान की जानकारी विभिन्न जगहों पर एक दिन में समय पर दी गई। 
संपर्क का प्रथम केंद्र रहा श्री टेकरी सरकार धाम गुना जहाँ जिलाध्यक्ष ऋषिकेश भार्गव के नेतृत्व में 42 लोगो से संपर्क किया जिसमें शहर के  सम्माननीय गण उपस्थित रहे।
उपस्थिति पूर्व सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया उसके पश्चात परिषद के द्वारा चलाये जा रहे क्रान्तितीर्थ आयोजन की जानकारी दी गई।
दूसरा केंद्र रहा योग केंद्र गुना जिसमे महामंत्री सुश्री प्रीति गुप्ता व मंत्री सुश्री जयश्री बोहरे के नेतृत्व में 13 लोगो से संपर्क किया। जिसमें योग से सनातन और संस्कार की बात को रखा।
संपर्क का तीसरा केंद्र जिला मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र ब्रह्मभट्ट जी द्वारा स्वामी विवेकानंद केंद्र गुना पर किया जिसमें 9 लोगों से संपर्क कर क्रान्तितीर्थ व साहित्य परिषद के इस पुनीत संकल्प से परिचय कराया।
संपर्क का चौथा केंद्र आरोन तहसील जहां परिषद के सहमंत्री विनोद तिवारी मानस द्वारा 11 लोगो से संपर्क किया गया। व क्रांति वीरों पर आधारित काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
5. संपर्क का पांचवां केंद्र रहा राघोगढ़ तहसील जहाँ डॉ. जवाहर लाल द्विवेदी ने  क्रान्तितीर्थ आयोजन की जानकारी दी।
शासकीय  महाविद्यालय राघोगढ़  का  सभा कक्ष  में 28 छात्र  /छात्राओं व शिक्षक  गण के मध्य साझा की। जरा  याद  करो  बलिदानी शीर्षक से व्याख्यान भी रखा।
इस प्रकार 3 स्थानों पर जिले में व 2 स्थान पर तहसील क्षेत्र को मिलाकर 5 केंद्रों पर सम्पर्क कर कुल 103 नए लोगों से संपर्क कर क्रान्तितीर्थ आयोजन की जानकारी साझा की। 
जिलाध्यक्ष ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि यह संपर्क अभियान 18 मई को शिवपुरी में हिने वाले क्रान्तितीर्थ आयोजन के भव्य समापन तक चलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211