‘आप’ स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं, दिल्ली सरकार उठा रही वेतन का खर्च : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कई स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया जा रहा था।

Jul 8, 2023 - 13:00
 0  243
‘आप’ स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं, दिल्ली सरकार उठा रही वेतन का खर्च : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी

नयी दिल्ली, 8 जुलाई 2023, (आरएनआई)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कई स्वयंसेवियों को नौकरियां दी गईं और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया जा रहा था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जो केजरीवाल के लिए काम करते थे, लेकिन उन्हें वेतन दिल्ली सरकार से मिलता था।

अभी ‘आप’ ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाजपा ने यह आरोप तब लगाया है, जब उपराज्यपाल वी के सक्सेना के निर्देश पर सेवा विभाग ने विशेषज्ञों, फेलो और सलाहकारों के रूप में भर्ती किए गए 437 लोगों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल और ‘आप’ का एक नया रूप सामने आया है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकारी पदों पर रहते हुए पार्टी का काम करने के लिए सरकारी वेतन पर भर्ती किया जाता है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि 116 लोगों के नाम सामने आए हैं, जो सरकार से वेतन पाने के बावजूद ‘आप’ के लिए काम कर रहे थे। इन्होंने अपने सोशल मीडिया खाते डिलीट कर दिए हैं।

सचदेवा ने इस मुद्दे पर उपराज्यपाल सक्सेना से कार्रवाई करने की भी मांग की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211