ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में दूसरी बार भारत से छीना नंबर-1 का ताज

भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका होगा। वह आईसीसी रैंकिंग के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी कंगारू टीम को पीछे छोड़ सकती है।

Jan 6, 2024 - 11:30
 0  486
ऑस्ट्रेलिया ने दो दिन में दूसरी बार भारत से छीना नंबर-1 का ताज

नई दिल्ली (आरएनआई) ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में आठ विकेट से जीत हासिल की। उसने सिडनी में खेले गए मैच को जीतकर सीरीज में पाकिस्तानी टीम का 3-0 से सफाया कर दिया। इसका फायदा कंगारू टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के अंक तालिका में भी मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसने भारत को दूसरे पायदान पर धकेल दिया है।

दो दिन में यह दूसरा अवसर है जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत से नंबर-1 का ताज छीना है। इससे पहले शुक्रवार (पांच जनवरी) को उसने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को पीछे करते हुए पहला स्थान हासिल किया था। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिशत अंकों में ज्यादा अंतर नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 56.25 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत के पास 54.16 प्रतिशत अंक हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद पाकिस्तान को अंक तालिका में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शान मसूद की कप्तानी वाली टीम छठे स्थान पर है। उसके प्रतिशत अंक में गिरावट आई है। पाकिस्तान का प्रतिशत अंक पहले 45.83 था। अब यह घटकर 36.66 हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेल चुकी है। टीम इंडिया ने दोनों फाइनल खेले हैं। हालांकि, उसे जीत नहीं मिली है। एक बार न्यूजीलैंड और एक बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पाकिस्तानी टीम अब तक एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंची है।

भारतीय टीम को 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया के पास ऑस्ट्रेलिया से बदला लेने का मौका होगा। वह आईसीसी रैंकिंग के साथ-साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी कंगारू टीम को पीछे छोड़ सकती है।

1    ऑस्ट्रेलिया    8    5    2    1    54    56.25
2    भारत    4    2    1    1    26    54.16
3    दक्षिण अफ्रीका    2    1    1    0    12    50.00
4    न्यूजीलैंड    2    1    1    0    12    50.00
5    बांग्लादेश    2    1    1    0    12    50.00
6    पाकिस्तान    5    2    3    0    22    36.66
7    वेस्टइंडीज    2    0    1    1    4    16.67
8    इंग्लैंड    5    2    2    1    9    15.00
9    श्रीलंका    2    0    2    0    0    0.00

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.
211
211