खिरकिया: ग्रहे ग्रहे गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान संपन्न

May 5, 2023 - 15:49
May 5, 2023 - 16:58
 0  378
खिरकिया: ग्रहे ग्रहे गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान संपन्न

खिरकिया।ग्रहे–ग्रहे गायत्री महायज्ञ अनुष्ठान के अंतर्गत शुक्रवार अखिल विश्व गायत्री परिवार खिरकिया के परिजनो ने शताधिक स्थान एवम घरों में एक समय पर प्रातःकाल 9:00 बजे गायत्री हवन किया। गायत्री परिवार के प्रमुख आचार्य वरिष्ठ उमाशंकर पाराशर ने बताया कि युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पण्डित श्री राम शर्मा आचार्य जी एवम वंदनीय माता जी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म सानिध्य संरक्षण मारदर्शन में प्रकृति संतुलन, पर्यावरण शोधन, संरक्षण एवम समस्तअस्तित्व के कल्याण उत्थान हेतू खिरकिया गायत्री परिवार के प्राणवान परिजनो ने शताधिक घरों में एक समय में गायत्री महायज्ञ किया गया।जिसमे प्रमुख रूप से उमाशंकर पाराशर,उमेश सिटोके,अनिल निलोसे ,अशोक देवराले प्रदीप रिछारिया,बृजेश सोनी,अविनाश भारद्वाज,शशिकांत बिल्लोरे,संजय बोरसे, आलोक अग्रवाल,राजेश गौर,पंकज दुबे, राजकुमार गढ़वाल,पवन शर्मा,प्रभात साकल्ले, मुकेश पाराशर,जयदीप शर्मा, पूनम सिटोंके, चंदन गौर,भागीरथ गौर,गोलू दरबार, रामपाल बामणिया,दुर्गेश राठौर,सुभाष गुप्ता, कमलेश गुुप्ता, रामू सुरमा, भागवत सिंह राजपूत ,प्रदीप ठाकुर, दिनेश श्रीवास, सुनील राठौर, मुकेश गौर, नेमीचंद गौर ,प्रवीण भावसार एवं अन्य के घरों में गायत्री हवन संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow