जो अपने लिए नहीं वरन् सबके कल्याण की भावना का प्रतिपालन करता है, जो कहता है प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, जो दूसरों के सुख की कामना करता है, वही ब्राह्मण होता है : डॉ विकास शर्मा
सासनी में निकाली गई भगवान् परशुराम राम की शोभायात्रा में शामिल हुए थे डॉ विकास शर्मा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाक़ात के दौरान डॉ विकास ने पुष्पगुच्छ देकर किया था स्वागत , आयोजिको ने फूलमाला फूलमालाओं से लादकर किया था डॉ विकास शर्मा का जोशीला स्वागत।

सासनी (आरएनआई) अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती सासनी में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। इसका आयोजन ब्राह्मण समाज के सौजन्य से किया गया। जिसमें हाथरस शहर के नामचीन वरिष्ठ समाजसेवी फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर के ओनर डॉ विकास शर्मा परशुराम शोभायात्रा में शिरकत करने पंहुचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की और नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान डॉ विकास शर्मा की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई यंहा पर डॉ विकास ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ विकास शर्मा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ब्राह्मण शब्द की व्याख्या करने वालों को समझ में आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति नहीं है, जीवन जीने की एक प्रवृत्ति का नाम है। जो अपने लिए नहीं वरन् सबके कल्याण की भावना का प्रतिपालन करता है, जो कहता है प्राणियों में सद्भावना हो, जो कहता है विश्व का कल्याण हो, जो दूसरों के सुख की कामना करता है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके मंगलकामना करने का कार्य करता है, वो ब्राह्नमण है। में डॉ विकास शर्मा भी आप सबके बीच ब्राह्मण कुल का ही एक बेटा हूँ। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम एक महान योद्धा थे, जिन्होंने धरा को बढ़ते पाप और आसुरी शक्तियों से मुक्त कराने तथा धर्म की रक्षा के लिए अतुलनीय कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार और जमदग्नि ऋषि व माता श्री रेणुका के पुत्र हैं। जिनका जन्म वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हुआ था। उन्होंने पृथ्वी पर हो रहे पाप व अधर्म का नाश करके धर्म की रक्षा की थी। भगवान परशुराम आठ चिरंजीवी में से एक हैं, जोकि आज भी अजर और अमर हैं। इस दौरान आयोजिको ने डॉ विकास शर्मा का फूलमालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






