जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में स्थित अभिलेखागारों का औचक निरीक्षण किया

Oct 11, 2023 - 16:04
Oct 11, 2023 - 16:04
 0  162
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में स्थित अभिलेखागारों का औचक निरीक्षण किया

शाहजहांपुर | आज जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में स्थित अभिलेखागारों का औचक निरीक्षण किया | जिलाधिकारी सर्वप्रथम न्यायिक अभिलेखागार में पहुंचे तथा वहां पर उपस्थित कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण किया | यहां पर व्याप्त गंदगी को देखकर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की | डीएम ने अव्यवस्थित पड़े दस्तावेजों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए | उन्होंने वहां पर उपस्थित लोगों से जानकारी ली कि वह किस प्रयोजन से वहां पर उपस्थित हुए हैं और उन्हें किस प्रकार की दिक्कतें आ रही है |

इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय राजस्व अभिलेखागार में पहुंचे | यहां पर भी उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों के कार्यों का निरीक्षण किया | जिलाधिकारी ने वहां पर आए वकीलों तथा आम नागरिकों से उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी ली | राजस्व अभिलेखागार में दस्तावेज अव्यवस्थित मिलने पर जिलाधिकारी नाराज दिखे | जिलाधिकारी ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को अभिलेखागारों का मुआयना करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए | जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति यदि बिना किसी प्रयोजन के कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता दिखा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

211
211